‘शट इन’ में बाल मनोचिकित्सक बनी नेओमी

लंदन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री नेओमी वाट्स अभिनीत ‘शट इन’ का ऑनलाइन ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में नेओमी बाल मनोचिकित्सक मैरी की भूमिका में हैं।

मैरी का जीवन तब बुरे सपने में बदल जाता है जब वह जैकब ट्रेम्ब्ले द्वारा अभिनीत टॉम नाम के बच्चे को अपने पालक बच्चे के रूप में अपनाती हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ट्रेलर में मैरी कहती है,”यह मेरा बेटा नहीं है। यह सिर्फ एक शरीर है जिसे मैं खिलाती हूं और जिसके कपड़े धोती हूं।” वह अपने बेटे को मारने की भी कोशिश करती है।

फिल्म का निर्देशन फैरन ब्लैकबर्न ने किया है। यह थ्रिलर फिल्म एक विधवा मनोचिकित्सक पर केंद्रित है जो न्यू इंग्लैंड के ग्रामीण इलाके में पृथक रूप से रहती है। उसे सर्दियों की भयानक तूफान में छोटे बच्चे को गायब होने से पहले बचाना हैं।

11 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में ओलिवर पैट, डेविड क्यूबिट, क्रिस्टल बैलिंट, एलन डेविड, टिम पोस्ट और एलेक्स ब्राउनस्टीन ने काम किया हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493