आइल ऑफ मैन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली आइल ऑफ मैन अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में इंग्लैंड के मिशेल एडम्स के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद हार गईं।
विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हरिका को टूर्नामेंट में 36वीं वरीयता दी गई है।
हरिका सोमवार रात हुए मुकाबले में हालांकि चौथी वरीयता प्राप्त एडम्स के सामने ज्यादा देर नहीं टिक पाईं और हार मान लिया।
उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक तीन मैच खेले हैं जिसमें से एक मैच में उन्हें जीत हासिल हुई, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था।
हरिका ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा, “वह (एडम्स) बड़े खिलाड़ी हैं। मैंने कुछ अच्छी चालों से शुरुआत की लेकिन उन्होंने पलटवार करते हुए मुझे धीर-धीरे मुकाबले से बाहर कर दिया।”
भारतीय ग्रैंड मास्टर का अगला मुकाबला जर्मनी के थॉमस पेहेज से होगा। पेहेज ने एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अरविंद चिदम्बरम के साथ हुए मुकाबले में ड्रॉ खेला।
dharmpath.com dharmpath