शतरंज : आइल ऑफ मैन टूर्नामेंट में पहला मैच जीतीं हरिका

आइल ऑफ मैन (ब्रिटेन), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने आइल ऑफ मैन टूर्नामेंट के पहले चरण में ब्रिटेन के ओयामा अकितो को मात दी है।

विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने शनिवार रात इस मैच को सफेद मोहरों के साथ खेला और अपने पुरुष प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आक्रामक चालें चलीं।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हरिका ने मैच के शुरुआत से ही ओयामा के खिलाफ अपनी स्थिति को मजबूत कर रखा था। हालांकि युवा ओयामा ने अपनी तरफ से जोर लगाया लेकिन वह अनुभवी हरिका से पार नहीं पा सके।

मैच के बाद हरिका ने कहा, “मैंने मैच की शुरुआत से ही स्वयं को अच्छी स्थिति में बना रखा था और अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए हुए थी। इसके कारण ही मैं इतनी आसानी से जीत हासिल कर पाई।”

हरिका का सामना अब टूर्नामेंट के दूसरे दौर में एफआईडीई मास्टर बाबर माइकल से होगा।

माइकल के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंद्विता के बारे में हरिका ने कहा, “मैंने इस मैच के लिए कुछ खास तैयारियां नहीं की हैं और मैं कदम दर कदम आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493