आइल ऑफ मैन, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने यहां खेले जा रहे आइल ऑफ मैन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के पांचवें दौर में लगातार दूसरी जीत हासिल करते हुए संयुक्त रूप से 11वां स्थान हासिल किया।
भारतीय खिलाड़ी ने स्कॉटलैंड की केटेवान अराखामिया ग्रांट को मात दी। इस जीत के साथ ही हरिका के 3.5 अंक हो गए हैं।
अब तक उन्होंने तीन मुकाबले जीते हैं। एक में उन्हें हार और एक में ड्रॉ का सामना करना पड़ा।
विश्व की छठी वरीयता प्राप्त हरिका जीत के बाद बेहद खुश दिखीं।
उन्होंने कहा, “यह आसान मैच नहीं था। लेकिन मैं अपनी विपक्षी पर लगातार दबाव बनाती रही जिससे मुझे मदद मिली।”
उन्होंने कहा, “मैंने धीरे-धीरे बिसात पर अपनी पकड़ मजबूत की और सही समय विपक्षी के मोहरों को धराशायी किया।”
हरिका का अगला मुकाबला अर्मीनिया के गाब्रिएल सारगिस्सियन से होगा। वह भी 3.5 अंकों के साथ इस मुकाबले में उतरेंगे।
dharmpath.com dharmpath