शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में घायल

मुंबई, 18 जनवरी – महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई हैं।रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से कभी 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। अभिनेत्री शबाना आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि आजमी को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493