मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। शबाना आजमी के साथ ‘चॉक एंड डस्टर’ फिल्म में काम कर रहीं अभिनेत्री जूही चावला उनकी प्रतिभा देखकर विस्मित हो गईं।
यहां एक कार्यक्रम में जूही से शबाना के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया।
जवाब में उन्होंने कहा, “मैं उन्हें देखकर, उन्हें सुनकर विस्मित हो गई। मैं उनके साथ काफी रम गई थी। उन्होंने जिस तरह स्वयं को अपने काम में रमाया और जिस तरह अपना किरदार निभाया, उसे देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा।”
‘चॉक एंड डस्टर’ के निर्देशक बॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सुभाष सिंह है। फिल्म शिक्षा के गोरखधंधे के इर्दगिर्द घूमती है।
जूही ने बताया कि फिल्म की आधी शूटिंग हो गई है।
फिल्म की कहानी राजीव वर्मा ने लिखी है। इसमें संगीत संदेश शांडिल्य और बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
dharmpath.com dharmpath