शबाना के साथ काम करना रोमांचक रहा : जूही चावला

मुंबई, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘चॉक एन डस्टर’ की अभिनेत्री जूही चावला ने कहा कि वह प्रतिभाशाली सह-कलाकार शबाना आजमी के साथ काम करने के लिए उत्साहित थीं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा।

मुंबई, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘चॉक एन डस्टर’ की अभिनेत्री जूही चावला ने कहा कि वह प्रतिभाशाली सह-कलाकार शबाना आजमी के साथ काम करने के लिए उत्साहित थीं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा।

जूही ने ट्रेलर अनावरण के मौके पर कहा, “यह मेरे लिए उत्साहित करने वाला था। मैंने उनके साथ पहली बार काम किया। बिल्कुल वह प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, सेट पर मैंने चुपके से उनसे सीखने की कोशिश की।”

उन्होंने कहा, “जब स्क्रिप्ट हमारे पास आई तो किरदार का मतलब सिर्फ शबाना जी था। यहां तक कि आप इस किरदार के लिए किसी की कल्पना भी नहीं कर सकते, क्योंकि ऐसा लगता है कि वो इसमें खूबसूरती से फिट हैं।”

फिल्म में शबाना और जूही दोनों अध्यापक की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म के बारे में जूही ने कहा, “फिल्म पूरी भावना से लिखी गई है। अगर यह मानों की यह फिल्म पूरी तरह शिक्षकों पर आधारित है तो यह सही नहीं है।”

उन्होंने बताया, “यह दिलचस्प कहानी है। यह शिक्षक और स्कूल की जिंदगी पर आधारित है, लेकिन दिलचस्प तरीके से। मैं पूरी फिल्म के लिए उत्साहित हूं और यह मैंने दिलचस्प अनुभवों में से एक है।”

फिल्म जयंत गिलाटर द्वारा निर्देशित है। इसमें जैकी श्रॉफ, समीर सोनी और गिरीश कर्नाड भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 15 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493