शबाना, सुष्मिता ‘स्टैंड विद गर्ल’ के साथ

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। हिन्दी सिने जगत की नामचीन हस्तियों शबाना आजमी, सुष्मिता सेन, गुल पनाग और दिया मिर्जा नेशनल ज्योग्राफिक चैनल की पहल ‘स्टैंड विद गर्ल’ के समर्थन में हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को ‘ही नेम्ड मी मलाला’ के टेलीविजन प्रीमियर के साथ इसका शुभारंभ होगा।

यह पहल बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण को समर्थन देने की चैनल की कोशिश है।

दो लड़कियों को गोद लेकर एक अकेली मां के रूप में उनका पालन-पोषण कर रहीं सुष्मिता ने समाज में एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है।

सुष्मिता ने एक बयान में कहा, “अशिक्षा और असमानता के खिलाफ अपनी आवाज उठाने का समय आ गया है। मैं तहेदिल से बालिका शिक्षा का समर्थन करती हूं। हमें अपनी बेटियों की शिक्षा की राह में आने वाली सभी रुकावटें दूर करने के लिए खड़े होना चाहिए।”

‘ही नेम्ड मी मलाला’ नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के जीवन व संघर्ष पर आधारित वृत्तचित्र है। उन्हें लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए निडरता से खड़े रहने के कारण गोलियां मारी गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493