शबाना 3,500 पेड़ काटे जाने के खिलाफ

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेत्री, पूर्व सांसद व सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे मेट्रो कार शेड का निर्माण करने के लिए मुंबई के आरे वन के पेड़ न काटें।

शबना ने मंगलवार को लोगों से 3,500 पेड़ों की कटाई के खिलाफ आवाज उठाने के लिए ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “आरे वन मुंबई के फेफड़े का वन है। अगर हमने आवाज नहीं उठाई तो मेट्रो कार शेड बनाने के लिए आरे वन के 3500 पेड़ों को काट दिए जाएंगे। विकल्प तलाशने के लिए मुंबई मेट्रो रेल निगम के एमडी अश्विनी भिडे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहें। 08030630959 पर मिस्ड कॉल करें।”

महाराष्ट्र सरकार कथित तौर पर मेट्रो कार शेड के लिए आरे वन का एक हिस्सा प्रदान करने की योजना बना रही है, जबकि पर्यावरणविदों और नागरिक समूह इस कदम के खिलाफ हैं, क्योंकि यह पक्षियों, कीड़ों और तेंदुओं की कई प्रजातियों का घर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493