‘शब’ में गाएंगे आतिफ असलम

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। ओनिर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘बस एक पल’ में ‘तेरे बिन’ गीत को अपनी आवाज देने वाले आतिफ असलम अब उनकी अगली फिल्म ‘शब’ में भी गुनगुनाएंगे। ओनिर ने इसकी पुष्टि की है।

उनका कहना है कि आतिफ के प्रशंसकों के लिए यह ‘और एक अहम पल’ होने वाला है।

ओनिर ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मेरे प्रशंसकों द्वारा इस सवाल को कई बार पूछा गया कि क्या ‘शब’ में आतिफ शामिल हैं, इसलिए मुझे लगा कि उन्हें और ‘एक पल’ देना चाहिए। वह इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं।”

ओनिर ने हाल में ट्वीट किया था कि वह फिल्म के तीन प्रमोशनल गाने की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे क्रमश: मोहम्मद इरफान, केके और मिथुन ने गाया है। इस जानकारी से आतिफ के प्रशंसक दुखी हो गए थे।

आतिफ के प्रशंसकों ने इस खबर के आते ही ओनिर से आतिफ को लेने का आग्रह किया था।

ओनिर द्वारा लिखित, निर्मित, निर्देशित और संपादित इस फिल्म को हाल ही में दिल्ली में फिल्माया गया। इसमें रवीना टंडन भी हैं।

उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज को ध्यान में रखते हुए फिल्म के संगीत को दीवाली बाद जारी किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर वह उत्साहित हैं। यह फिल्म उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493