शरणार्थी संकट से निपटने युगांडा ने अंतर्राष्ट्रीय मदद मांगी

युगांडा ने 10 लाख से भी ज्यादा शरणार्थियों को पनाह दे रखा है, जिसमें आधे शरणार्थी पड़ोसी देश सूडान के हैं, जहां लड़ाई जारी है। माना जा रहा है कि दक्षिण सूडान से रोजाना औसतन 4,000 लोग सीमा पार कर युगांडा में प्रवेश कर रहे हैं।

युगांडा और संयुक्त राष्ट्र शरणाार्थी एजेंसी ने मंगलवार को फिर से अंतर्राष्ट्रीय सहायता के लिए अपील करते हुए कहा कि एक देश के लिए अकेले शरणार्थियों का बोझ उठाना मुश्किल है।

आपदा, राहत तैयारियों एवं शरणार्थियों से संबंधित मंत्री हिलेरी ओनेक ने कहा, “शरणार्थियों के मौजूदा हालात को संभालना हमें थोड़ा भारी पड़ रहा है। हम इतनी बड़ी संख्या से विवश और विह्वल महससू कर रहे हैं।”

शरणार्थी एजेंसी और युगांडा ने शरणार्थी संकट से निपटने के लिए मदद के तौर पर एक अरब डॉलर से भी ज्यादा की सहायता के लिए अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493