शरत, मोमा ने ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

हांग कांग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के टेबल टेनिस पुरुष स्टार अचंत शरत कमल और महिला खिलाड़ी मौमा दास ने शनिवार को एशियन क्वालीफायर के पुरुष और महिला एकल के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।

क्वीन एलिजाबेथ स्टेडियम में खेले गए पुरुष एकल के फाइनल में शरत ने ईरान के नौशाद अलमियान को 12-14, 11-6, 3-11, 7-11, 11-4, 11-7, 11-6 से मात देकर क्वालीफाई किया।

मौमा को हालांकि फाइनल में हार झेलनी पड़ी। उन्हें उत्तरी कोरिया की रि म्योंग सुन ने हराया। फाइनल में हारने के बाद भी मौमा रियो के लिए क्वालीफाई कर गई हैं।

2004 में एथेंस में खेले गए ओलम्पिक में शरथ ने पहली बार हिस्सा लिया था। 2012 लंदन ओलम्पिक में वह क्वालीफाई करने से चूक गए थे।

दोनों एकल मुकाबलों में एक देश के अधिकतर दो खिलाड़ी ही ओलम्पिक में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसा पहली बार होगा कि भारत की चार सदस्यीय टीम ओलम्पिक में हिस्सा लेगी।

मौमा के लिए यह दूसरा ओलम्पिक होगा। उन्होंने इससे पहले 2004 एथेंस ओलम्पिक में हिस्सा लिया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493