शरद केलकर को पसंद है कॉमिक

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता शरद केलकर को एक बच्चे के रूप में कॉमिक किताबें पढ़ना खासा पसंद है। उन्हें विशेषत: बहादुर किरदारों वाली किताबें पसंद हैं।

शरद ने बताया, “मुझे हिंदी कॉमिक पसंद है, जैसे ‘सुपर कमांडो ध्रुव’ और ‘बहादुर’।”

टेलीविजन शो ‘एजेंट राघव-क्राइम ब्रांच’ में वह जांचकर्ता की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इसमें वह अपने दिमाग का मजबूत हथियार की तरह प्रयोग करेंगे। यह शो सितंबर में प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493