शरद केलकर ‘शेर-ए-पंजाब..’ के लिए उत्साहित

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता शरद केलकर टेलीविजन धारावाहिक ‘शेर-ए-पंजाब : महाराजा रंजीत सिंह’ में अतिथि भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह दूरदर्शी परियोजना है।

इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होगा। यह महाराजा रणजीत सिंह की जीवनी पर आधारित है।

शरद ने कहा, “यह पहली बार है जब सिखों पर कोई धारावाहिक बन रहा है, इस वजह से मुझे इसमें दिलचस्पी है और इसी वजह से मैं अतिथि भूमिका मिलने पर भी इसके लिए सहमत हो गया। दूसरा यह दूरदर्शी परियोजना है।”

इसमें शालीन भनोट, स्नेहा वाघ और सोनिया सिंह जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसमें शरद सिख योद्धा बंदा सिंह बहादुर की भूमिका में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493