शरद पर अफवाहों का नहीं पड़ता असर

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। शोहरत अपने साथ सहूलियत और असुविधा दोनों लाती है। टेलीविजन अभिनेता शरद मल्होत्रा ने इन दोनों के साथ ही जीने का तरीका सीख लिया है।

जब से शरद और टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की राहें अलग होने की खबरें आई हैं, तब से ऐसा होने की तमाम वजह बताई जा रही हैं। लेकिन शरद अफवाहों पर तव्वजो न देने में यकीन रखते हैं।

शरद ने आईएएनएस को बताया, “यह चीजें मुझे परेशान किया करती थीं, लेकिन मेरा मानना है कि अटकलें या अफवाहें तो हमेशा ही रहेंगी। व्यक्ति हमेशा सफाई नहीं दे सकता। आपको पता होता है कि आपने क्या किया है। सबकी जिंदगी में मसले होते हैं, फिर चाहे वो निजी मसले हों या पेशेवर। इसलिए चलता है।”

शरद इस वक्त ऐतिहासिक धारावाहिक ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि यह भूमिका शारीरिक रूप से थकाने वाली है। उन्होंने कहा, “हम घुड़सवारी, तलवारबाजी, मार्शल आर्ट्स करते हैं और वह भी भारी-भरकम परिधानों में।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493