मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘3 इडियट्स’ और ‘गोलमाल : फन अनलिमिटेड’ में बेहतरीन हास्य का कौशल दिखा चुके अभिनेता शरमन जोशी का कहना है कि वह बेहद सहजता से हास्य दृश्य कर लेते हैं।
अभिनेता ने एक बयान में कहा, “मैं हास्य दृश्य बेहद सहजता से कर लेता हूं। शायद इसलिए भी, क्योंकि मैं कई फिल्मों में यह कर चुका हूं और मुझे यह पसंद है। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने से बढ़कर कुछ नहीं है।”
शरमन ने फिल्मों में हास्य के अलावा अपनी अभियन क्षमता को अन्य शैलियों में भी साबित किया है।
उन्होंने कहा, “मैंने ‘हेट स्टोरी 3’ (कामुक थ्रिलर फिल्म) के माध्यम से कुछ अलग और नया करने के बारे में सोचा था। मुझे खुशी है कि वह सफल हुई, क्योंकि एक कलाकार के लिए विविधता बेहद जरूरी है और मैं निरंतर यही कोशिश करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath