शराब सेवन से लीवर में चले जाते हैं आंतों के जीवाणु

न्यूयॉर्क, 11 फरवरी (आईएएनएस)। शराब का सेवन व्यक्ति के लिए कई तरह से घातक साबित होता है। हालिया अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि शराब के सेवन से आंतों के जीवाणु लीवर में चले जाते हैं, जिससे लीवर संबंधित बीमारियां होती हैं।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, शराब आंतों में प्राकृतिक एंटीबायोटिक के निर्माण को कम करते हैं और लीवर में जीवाणुओं के विकास में सहायता पहुंचाते हैं, जिससे लीवर की बीमारियां होती हैं।

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन में वरिष्ठ लेखक बन्र्ड स्कनाबल ने कहा, “शराब शरीर के रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता को कम करता है।”

उन्होंने कहा, “और जब शरीर की रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता घटती है, तो शराब से संबंधित लीवर की बीमारियां सामने आती हैं। इससे बचने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना बढ़िया विकल्प है।”

यह अध्ययन पत्रिका ‘सेल होस्ट एंड माइक्रोब’ में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493