शरीफ, उनकी बेटी और दामाद पर भ्रष्टचार का आरोप निर्धारित

इस्लामाबाद, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और दामाद कैप्टन मोहम्मद सफदर पर परिवार के स्वामित्व वाली लंदन संपत्तियों से संबंधित भ्रष्टाचार के संदर्भ में आरोप निर्धारित किए हैं।

शरीफ परिवार के खिलाफ लंदन स्थित उनकी एवेनफील्ड संपत्ति, अजीजिया स्टील मिल्स और साथ ही साथ 16 अन्य विदेशी कंपनियों से संबंधित चार मामलों में आरोप लगाए गए हैं।

विदेश में संदिग्ध कंपनियों के नाम पर संपत्ति बनाने से संबंधित पनामा पेपर मामले के सामने आने के बाद सर्वोच्च न्यायलय के आदेश की रोशनी में इनके खिलाफ राष्ट्रीय जवाबदेही अदालत ने आरोप तय किए हैं।

अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री, उनकी बेटी और दामाद की कार्यवाही स्थगित करने और उन पर चल रहे मामले में अभियोग तय करने पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज करने के बाद गुरुवार को यह कदम उठाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493