शरीफ की अयोग्यता नए पाकिस्तान का आगाज : इमरान खान

इस्लामाबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अयोग्यता की घोषणा नए पाकिस्तान का आगाज है।

पनामा पेपर मामले में फैसले की घोषणा के कुछ घंटे बाद इस्लामाबाद में खान ने संवाददाताओं से कहा, “नवाज शरीफ सहित किसी के साथ मेरी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।” पीटीआई ने नवाज को अयोग्य ठहराने की मांग की थी।

फैसले पर खुशी जताते हुए पीटीआई के अध्यक्ष ने कहा, “मैं अपने सभी समर्थकों व उन लोगों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारे अभियान में अहम भूमिका निभाई।”

उन्होंने कहा, “यह तो केवल शुरुआत है, भ्रष्टाचार के जिम्मेदार अन्य लोगों का भी यही हाल होगा। विदेशों में चल रही परियोजना से कमीशन के रूप में लूटी गई रकम को भेजने के काम पर विराम लगाने की जरूरत है।”

सर्वोच्च न्यायालय ने विदेश में परिवार के नाम अवैध संपत्ति रखने के मामले में शुक्रवार को अपने फैसले में शरीफ को प्रधानमंत्री पद के अयोग्य करार दिया, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493