शरीफ ने बान के साथ कश्मीर मुद्दे पर बात की

संयुक्त राष्ट्र, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के साथ कश्मीर में जनमत संग्रह का मुद्दा उठाया, और मांग की कि भारत और पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह(यूएनएमओजीआईपी) को मजबूत किया जाए।

पाकिस्तानी मीडिया में जारी रपट के अनुसार, यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बान के प्रवक्ता ने एक बयान में हालांकि इतना ही कहा कि उनकी बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पाकिस्तान और भारत को शांतिपूर्ण वार्ता जारी रखने की जरूरत पर बल दिया है।

बयान में यह भी कहा गया है कि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और हिंसक चरमपंथ पर भी चर्चा की। बान ने पाकिस्तान को देश में स्थिरता बनाए रखने के लिए अफगानिस्तान से भी वार्ता जारी रखने की सलाह दी।

भारत कश्मीर विवाद को एक द्विपक्षीय मसला मानते हुए इस पर अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप के विरुद्ध है।

हालांकि बाद में सतत विकास ल्क्ष्यों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को संबोधित करते समय शरीफ ने कहा कि विकास की रणनीति प्रथम और महत्वपूण राष्ट्रीय उपक्रम बना रहेगा।

अधिकांश वक्ताओं ने विकास के मुद्दों पर ही बात की, लेकिन बेलारूस के अलेक्जेंडर लुकाशेंको, वेनेजुएला के निकोलस मदुरो मोरोस और इक्वोडोर के राफेल कॉरिया जैसे कुछ राष्ट्रपतियों ने पश्चिम विरोधी बयान दिए।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक आम बहस में शरीफ को कश्मीर मुद्दा उठाने का एक मौका और मिलेगा। शरीफ को बहस में बोलने का मौका बुधवार को मिलेगा। पारंपरिक तौर पर द्विपक्षीय विवादों और अन्य शिकायतों के लिए इसी मंच पर आवाज उठाने की रवायत रही है। हर साल पाकिस्तान यहीं पर कश्मीर का राग अलापता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493