शर्मिला को ’31 अक्टूबर’ में सोहा का डी-ग्लैम लुक भाया

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को उनकी आगामी फिल्म ’31 अक्टूबर’ में उनका डी-ग्लैम लुक पसंद है। यह फिल्म 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दो सिखों द्वारा की गई हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों पर आधारित है।

सोहा ने प्रेस वार्ता में कहा, “मेरी मां को इस फिल्म के बारे में एक दोस्त से पता चला। उन्होंने ट्रेलर देखा और फिल्म में मेरा डी-ग्लैम लुक उन्हें बेहद पसंद आई। उन्होंने सरदारनी के रूप में मेरी उपस्थिति की सराहना की।”

सोहा ने कहा, “वह दूसरी मांओं से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने इस फिल्म को देखने की उत्सुकता जाहिर की, यह मेरे लिए बड़ी सराहना है।”

यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें वीर दास भी मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म को रिलीज होने से रोकने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।

सोहा ने कहा, “जिन्होंने भी याचिका दायर की है, उन्होंने अभी फिल्म देखी नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि वे नाराज क्यों हैं। हालांकि हम खुश हैं कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज हो रही है। हम आभारी हैं कि फिल्म को बेहद समर्थन और प्यार मिल रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493