शर्लिन के पालतू कुत्ते ही उनकी जिंदगी

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एवं मॉडल शर्लिन चोपड़ा की जल्दी ही लघु फिल्म ‘माया’ आने वाली है। शर्लिन का कहना है कि वह अपने पालतू कुत्तों के बेहद करीब हैं।

‘जवानी दिवानी: ए यूथफुल जॉयराइड’, ‘रकीब’ और ‘रेड स्वास्तिक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं शर्लिन के पास तीन कुत्ते हैं, जिनमें दो माल्टीज और एक चिहुआहुआ नस्ल के हैं।

शर्लिन ने एक बयान में कहा, “मैंने जल्दी ही अपने प्यार को ढूंढ लिया। वह मेरी जिंदगी हैं और उनके बीच की समझ भी अद्भुत है। यह बेहद अद्भुत होता है जब वह आपके आस-पास होते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं जब काम से घर आती हूं तो उनका स्वागत करने का तरीका बेहद सुखद अनुभव वाला होता है। मैं उनके साथ बहुत खुश होती हूं।”

शर्लिन ने पिछले महीने यूट्यूब पर अपनी लघु फिल्म का ट्रेलर लांच किया। अभी इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

वह जल्द ही निर्देशक विशाल पांड्या की फिल्म ‘वजह तुम हो’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इसी वर्ष दो दिसंबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493