मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका शर्ली सेटिया ने गुरुवार को ‘कोई वी नहीं’ शीर्षक वाला अपना पहला पंजाबी गीत रिलीज किया है।
मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका शर्ली सेटिया ने गुरुवार को ‘कोई वी नहीं’ शीर्षक वाला अपना पहला पंजाबी गीत रिलीज किया है।
उन्होंने पंजाबी गायक गुरनजर चढ्ढा के साथ रोमांटिक सिंलग के लिए काम किया है जो स्पीड रिकॉर्डस और टाइम्स म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया।
रजत नागपाल द्वारा लिखित ‘कोई वी नहीं’ गीत में एक लड़का, लड़की को अपने सच्चे प्यार का विश्वास दिलाने की कोशिश करता है।
बॉलीवुड फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ के ‘डिस्को डिस्को’ गीत में अपनी आवाज दे चुकीं शर्ली ने कहा, “कोई वी नहीं मेरा पहला पंजाबी गीत है। मैंने इस गीत का काफी आनंद लिया।”
वहीं, गुरनजर ने कहा, “यह एक सुंदर पंजाबी रोमांटिक गीत है, और मुझे पूरा यकीन है कि इस गीत के साथ हर कोई पुरानी यादों में खो जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath