शहरी दर्शकों को पसंद आएगी ‘मार्गरिटा विथ अ स्ट्रॉ’ : रेवती

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री और फिल्म निर्माता रेवती जल्द ही कल्की कोचलिन अभिनीत फिल्म ‘मार्गरिटा विथ अ स्ट्रॉ’ में नजर आएंगी। उनका मानना है कि शहरी दर्शकों को यह फिल्म खूब भाएगी।

शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कल्की मस्तिष्क पक्षाघात से प्रभावित एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली है।

रेवती का कहना है कि शहरी दर्शक इस फिल्म को जरूर पसंद करेंगे और कुछ लोगों के लिए यह फिल्म ‘चौंकाने वाली’ भी होगी।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “अगर आपके परिवार में कोई अक्षम व्यक्ति हो तो आप खुद को इस फिल्म से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। यह एक सच्ची फिल्म है। इसकी सच्चाई से हर कोई खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करेगा। यह एक पारिवारिक कहानी है।”

फिल्म से पहले उसके विषय पर किए गए शोध को लेकर रेवती ने कहा, “मैंने 21 साल पहले एक फिल्म की थी जिसका नाम था ‘अंजली’। इसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में मेरी बेटी अंजली अपंग लड़की की भूमिका में है। मैंने उस समय शोध की थी और तभी से मैं एक संस्था से जुड़ी हुई हूं। मुझे इस विषय की जानकारी थी और मेरे लिए यह नया नहीं है।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने कहानी सुनी तो मुझे लगा कि इसके बारे में मैं पहले से जानती हूं। इसलिए मैं इसमें अभिनय को लेकर खुश हूं।”

फिल्म में सयानी गुप्ता भी नजर आएंगी। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493