शहरों के लिए अधिक महत्व रखती है ‘टॉयलेट..’ : अक्षय

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ के लिए चर्चा में हैं, जो सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। अक्षय का कहना है कि भले ही उनकी यह फिल्म ग्रामीण परिवेश से संबंधित है, लेकिन यह ग्रामीण लोगों की तुलना में शहरी लोगों के लिए अधिक प्रासंगिक है।

अक्षय ने एक बयान में कहा, “खुले में शौच का मुद्दा केवल ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या नहीं है। यह शहरों में भी एक बड़ी समस्या है, बल्कि बड़े शहरों में यह परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अधिक खतरनाक है। हम कंक्रीट के जंगल में रहते हैं और ऐसे में यहां रोगाणु और बैक्टीरिया अधिक तेजी से फैलता है।”

बकौल अक्षय, “एक पल के लिए भी ऐसा न सोचें कि यह फिल्म ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है। यह शहरी लोगों से भी संबंधित है, क्योंकि गांवों की तुलना में शहरों में इससे ज्यादा खतरा है।”

अक्षय अभिनीत फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में हैं, जो 11 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493