शहीफुल, इबादत न्यूजीलैंड दौर के लिए बांग्लादेश टीम में

ढाका, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए चोटिल तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद के विकल्प की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने वनडे टीम में तस्कीन के स्थान पर शहीफुल इस्लाम और टेस्ट टीम में इबादत हुसैन को टीम में चुना है।

तस्कीन को दोनों टीमों में चुना गया था, लेकिन बाएं टकने में लिगामेंट इंजुरी के कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बीसीबी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड-2019 दौरे पर वनडे और टेस्ट टीम के लिए के लिए तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद के विकल्प की घोषणा कर दी है। शहीफुल इस्लाम को वनडे टीम में शामिल किया गया तो वहीं तेज गेंदबाज इबादत हुसैन टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। तस्कीन को दोनों टीमों में चुना गया था। वह लिगामेंट इंजुरी के कारण बाहर हो गए हैं।”

बांग्लादेश 13 फरवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वह तीन वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493