शांगहाई सहयोग संगठन की आर्थिक और व्यापारिक उपलब्धियां उल्लेखनीय : चीन

बीजिंग, 14 जून (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता काओ फिंग ने 13 जून को पेइचिंग में कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन की स्थापना से अब तक के 18 वर्षो में आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपल्ब्धियां हासिल हुईं हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष चीन और शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के बीच व्यापार राशि 2 खरब 55 अरब अमेरिकी डॉलर रही, जो वर्ष 2017 से 17.2 प्रतिशत अधिक रही और चीन के विदेशी व्यापार की समग्र विकास दर से भी अधिक है।

काओ फिंग ने निवेश वित्तपोषण क्षेत्र में मिली उपलब्धियों का परिचय दिया कि इस वर्ष अप्रैल के अंत तक शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के लिए चीन का विभिन्न प्रकार का निवेश 87 अरब अमेरिकी डॉलर से भी अधिक रहा, कई बड़ी ऊर्जा, खनिज और औद्योगिक निर्माण परियोजनाएं सुचारु रूप से आगे बढ़ रही हैं। शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों में इंजीनियरिंग अनुबंध राशि 2 खरब 37 अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर रही।

इसके अलावा एक-दूसरे से जोड़ने वाली परियोजनाओं में भी बड़ी प्रगति मिली है।

(साभार–चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493