शांतनु, निखिल ने रणवीर, शाहिद के फैशन विकल्प को सराहा

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय डिजाइनर शांतनु और निखिल ने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की उनके फैशन विकल्प को लेकर प्रशंसा की।

निखिल मेहरा और शांतनु मेहरा ने आईएएनएस के साथ ईमेल पर यह साझा किया।

अपने फैशन विकल्पों के साथ सीमाओं को आगे बढ़ाने वाले सितारों के नाम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने रणवीर, शाहिद और विराट का नाम लिया।

डिजानर वेन हयूसन + जीक्यू फैशन नाइट्स के तीसरे संस्करण में यह प्रस्तुत करेंगे। यह देश में सर्वश्रेष्ठ मेन्सवियर दिखाने का एक मंच है। इसका आयोजन शनिवार और रविवार को ताज लेंड्स में होगा।

प्रेरणास्रोत पर उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सत्रों में हम भारतीय इतिहास के रूप में लगातार प्रेरणा के स्पर्श बिंदुओं को फिर से खोज रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि एसएस 18 संग्रह, थार, राजस्थान की सड़कों से बहु-आदिवासी बारीकियों से प्रेरित हैं।

काम के अनुसार, उन्होंने कहा, “हम इस रोमांचक यात्रा पर हैं, जिससे ब्रांड को फैशन से बाहर तक पहुंचाया जा सके, जल्द ही इसकी घोषणा होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493