शांति केंद्र के पुनर्गठन के लिए म्यांमार में समिति बनी

नेपीथा, 31 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सुलह और शांति केंद्र (एनआरपीसी) के रूप में शांति केंद्र के पुनर्गठन के लिए म्यांमार में दस सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से मंगलवार को हुई घोषणा से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार समिति के अध्यक्ष यू क्याव टिंट स्वे हैं। सीमा मामलों के मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल ये आंग इसके उपाध्यक्ष हैं।

टिंट स्वे राज्य परामर्शदाता आंग सान सू की के कार्यालय के मंत्री भी हैं।

समिति के सदस्यों में शांति वार्ताकार के रूप में टिन म्यो विन भी हैं। म्यो विन, आंग सान सू की के निजी चिकित्सक हैं।

सू की के निर्देश के अनुसार समिति नेपीथा में एनआरपीसी का गठन करेगी और यांगून स्थित म्यांमार शांति केंद्र एनआरपीसी की शाखा के रूप में काम करेगा।

समिति ने एनआरपीसी को विदेशी सहायता पाने की प्रक्रिया में समन्वय और राज्य के बजट और दान में मिली राशि के उपयोग सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा है।

समिति जरूरत पड़ने पर विचारों को शामिल करने के लिए राज्य के परामर्शदाता के समक्ष प्रस्ताव भी रखेगी। एनआरपीसी नियमित रूप से बैठकें कर और निर्णयों पर अमल कर एक संस्था के रूप में कार्य करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493