शांति वार्ता के बीच लीबिया में संघर्ष, 18 मरे

त्रिपोली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेनघाजी में हुए घमासान में कम से कम 18 लोग मारे गए और 44 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी मेडिकल सूत्रों ने मंगलवार को दी। यह संघर्ष जेनेवा में नए दौर की शांति वार्ता जारी रहने के बावजूद हुआ है।

त्रिपोली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेनघाजी में हुए घमासान में कम से कम 18 लोग मारे गए और 44 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी मेडिकल सूत्रों ने मंगलवार को दी। यह संघर्ष जेनेवा में नए दौर की शांति वार्ता जारी रहने के बावजूद हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा है कि बीते शनिवार से ही लीबिया की नेशनल आर्मी ने ‘क्रेसेंट’ क्षेत्र या पूर्वी लीबिया के तेल बंदरगाहों के चारों ओर हथियारबंद इस्लामी समूहों के खिलाफ नया हमला शुरू कर रखा है। नेशनल आर्मी लंबी दूरी के पक्षेपास्त्र और भारी हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। प्रत्यदर्शियों ने बताया है कि सिद्रा और रास लानुफ तेल बंदरगाह हमले की जद में हैं।

सेना के लड़ाकू विमानों को बेनघाजी में इस्लामवादियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में बमबारी करते देखा गया है।

बेनघाजी मेडिकल सेंटर और अल-जाला अस्पताल में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और 44 लोग घायल हुए हैं। इनमें चार गैर लड़ाके शामिल हैं।

लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मार गद्दाफी को 2011 में अपदस्थ किए जाने के बाद से देश में संकट जारी है। दो प्रतिद्वंद्वी सरकारें और दो संसदों को क्रमश: धर्मनिर्पेक्ष और इस्लामिक ताकतों का समर्थन हासिल है।

दोनों पक्षों से सहानुभूति रखने वाले सशस्त्र बल पिछले मई महीनों से कठिन संघर्ष कर रहे हैं। संघर्ष के कारण कम से कम 1,000 लोग मारे गए हैं और 100,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

देश के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच संयुक्त राष्ट्र-मध्यस्थता वाले संघर्ष विराम की घोषणा हालांकि पिछले सप्ताह घोषित की गई थी, फिर भी जानलेवा टकराव पूरे देश में जारी है।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित दूसरे दौर की लीबिया शांति वार्ता ने सोमवार को जेनेवा में जोर पकड़ा। इस बैठक का लक्ष्य उत्तरी अफ्रीका के तेल संपन्न मुल्क को सघन गृह युद्ध से बाहर निकालना और एक एकता वाली सरकार का गठन कराना है।

लीबिया की राजनीति में सबसे बड़े खिलाड़ी सशस्त्र इस्लामिक गठबंधन लीबिया डॉन हालांकि पूर्व में वार्ता से बाहर हो गया और उसने अन्य पर युद्ध विराम से नहीं बंधे होने का आरोप लगाया।

लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के सहायत मिशन के प्रमुख बर्नांदिनो लिऑन ने बैठक के प्रथम दिन को सकारात्मक कहा, लेकिन यह भी कहा कि संकट खत्म होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493