रूस के उपविदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने सोमवार को समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती से कहा, “हमें अब इस विषय से दूर रहना चाहिए। इस मसले को फिर कब और किस आधार पर उठाना है, इसका निर्धारण सीरिया के दलों को करना चाहिए।”
इसके आलावा सर्गेई ने असद के भाग्य को लेकर रूस और अमेरिका के बीच समान रुख वाली बात को भी खारिज कर दिया।
पिछले सप्ताह कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रूस और अमेरिका सीरिया के राष्ट्रपति पद से असद के निर्वासन को लेकर एक समान समझौते पर पहुंच गए हैं, जिसे रूसी अधिकारियों ने खारिज कर दिया है।
सर्गेई ने कहा कि जब अमेरिका और रूस के अन्य सहयोगी असद को निर्वासित करने पर जोर दे रहे हैं, ऐसे में सीरियाई लोगों को खुद अपने देश के भविष्य का फैसला करना चाहिए।
इस दौरान सर्गेई ने सीरिया में आतंकवादियों से लड़ने में अमेरिका के साथ समन्वय के महत्व पर जोर देते हुए कहा, ये दोनों पक्ष आतंकवादियों की सूची को विस्तार तथा निर्दिष्ट करने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के तत्वावधान वाली युद्ध की समाप्ति योजना फरवरी के माह में सभी सीरियाई शहरों में प्रभावित हुई थी। छिटपुट उल्लंघन के बावजूद संघर्षविराम का काफी हद तक पालन किया गया है।
सीरिया शांति वार्ता का नवीनतम दौर 14 मार्च को शुरू हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में कुछ निर्णयों को लेकर आगे विचार करने पर सहमित बनी थी, और इसी के साथ वार्ता को जेनेवा में खत्म कर दिया गया था। अब इस वार्ता का अगला दौर रविवार को आयोजित किया जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath