मुंबई, 27 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री शाजां पदमसी का मानना है कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग की लत से दूर रखना बेहद मुश्किल है।
उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह लगभग रोजाना ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं।
शाजां ने यहां एक समारोह के दौरान कहा, “मुझे इसकी लत है और यह सचमुच बुरी चीज है। मैं अपने लैपटॉप खोलते ही डरती हूं, क्योंकि सभी वेबसाइटें मुझ पर हमला करने का इंतजार कर रही होती हैं, इसलिए यह गंभीर लत है।”
फिल्म ‘रॉकेट सिंग : सेल्समन ऑफ द यीअर’ और ‘दिल तो बच्चा है जी’ में नजर आने वाली शाजां को काफी समय से फिल्मों में नहीं देखा गया है। लेकिन उनका कहना है कि यह ज्यादा लंबा समय नहीं है। वह जल्द ही बड़े पर्दे पर दोबारा दिखाई देंगी।
उन्होंने कहा, “अभी मेरे पास दो फिल्में हैं। ये आने वाली हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह जल्द प्रदर्शित होंगी। इसमें से एक ‘सॉलिड पटेल’ और दूसरी ‘सिद्धार्थ’ है।”
dharmpath.com dharmpath