शादियों में नहीं नाचेंगे रेमो

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में यह घोषणा की है कि वह अब शादियों में नहीं नाचेंगे।

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में यह घोषणा की है कि वह अब शादियों में नहीं नाचेंगे।

कपिल के शो से जुड़े सूत्र के अनुसार रेमो ने बताया कि एक शादी समारोह में उपस्थित लोगों द्वारा उनकी प्रस्तुति पर कोई ध्यान न देने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।

सूत्र ने कहा, “रेमो ने बताया कि शादी में लोगों को उनकी प्रस्तुति में नहीं, बल्कि आपसी बातचीत में दिलचस्पी थी। चूंकि, इसमें किसी को दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उन्होंने यह फैसला किया है।”

रेमो टीवी शो पर वैभवी मर्चेट और टेरेंस लुईस के साथ आए थे।

‘द कपिल शर्मा शो’ में इस कड़ी का प्रसारण 12 मार्च को सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493