मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। टीवी शो ‘इश्क में मरजावां’ की अभिनेत्री अलीशा पंवार का कहना है कि शादी की कसमें महज एक वादे से कही बढ़कर होती हैं और शादी की नींव होती हैं।
कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो की कहानी में नया मोड़ लाते हुए इसके किरदार आरोही और दीप फिर से कसमें लेते नजर आएंगे।
शादी की कसमों के बारे में अलीशा ने कहा, “शादी महज दो लोगों का मिलन भर नहीं होता है, यह उससे परे है और शादी की कसमें महज एक वादे से कही बढ़कर हैं। यह जीवनभर के लिए की गई एक प्रतिबद्धता है, जो शादी की नींव बनाती है। मेरे अनुसार, एक आदर्श शख्स वह है, जो अपनी पत्नी का सम्मान करता है और मेरे आदर्श मेरे पिता हैं।”
dharmpath.com dharmpath