मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल खेमू संग 25 जनवरी को परिणय सूत्र में बंधीं अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि वह शादी के बाद भी फिल्मों में काम करेंगी।
सोहा यहां एक प्रमोशनल कार्यक्रम में उपस्थित थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनके प्रशंसक उन्हें शादी के बाद भी फिल्मों में देख पाएंगे?
जवाब में सोहा ने कहा, “हां, यकीनन आप मुझे फिल्मों में देखेंगे। फिल्म ‘अक्टूबर 31स्ट’ अब पोस्ट प्रोडक्शन में है। हमने शूटिंग पूरी कर ली है।”
उन्होंने कहा, “मैं कुछ दिनों के अंदर ‘घायल वन्स अगेन’ की शूटिंग शुरू करूंगी। यह मारधाड़ व मजे से भरपूर फिल्म होगी। मुझे सनी देओल सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इसलिए मैं इसे लेकर सच में बहुत उत्साहित हूं।”
सोहा ने अपने पति कुणाल के साथ रुपहले पर्दे पर काम करने की इच्छा जाहिर की है।
dharmpath.com dharmpath