शादी के लिए सही व्यक्ति की तलाश : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह सही व्यक्ति की तलाश में हैं।

इसके साथ उनका कहना है कि शादी योजना से नहीं होती।

जी सिने पुरस्कार में उपस्थित हुई प्रियंका से मीडिया ने शादी के बारे में पूछा? इस पर उन्होंने कहा, “शादी योजना से नहीं होती। आपको अपने लिए सही व्यक्ति की तलाश की जरूरत होती है। अगर मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी। मैं अब भी ऐसे शख्स की तलाश में हूं।”

बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने पुष्टि की है कि उन्हें राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था, जिसमें आमिर खान शीर्ष भूमिका में हैं।

यह फिल्म सिद्धार्थ राय कपूर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित होगी।

प्रियंका अंतर्राष्ट्रीय कलाकार हैं। उनके पास दो हॉलीवुड फिल्में भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493