लॉस एंजेलिस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका मारिया कैरी व्यवसायी जेम्स पैकर को निराश करने को लेकर चिंतित हैं और पछता रही हैं। गायिका ने अपने टूर को ध्यान में रखते हुए शादी को टाल दिया था।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, कैरी नए रियलिटी शो ‘मारियाज वर्ल्ड’ के पहले एपिसोड में अपनी मैनेजर स्टेला के साथ शादी की योजना को लेकर उलझन में व चिंतित नजर आ रही हैं। जो जोड़े के अक्टूबर में हुए अलगाव के बाद आखिरकर रद्द हो गया।
स्टेला के यह पूछने पर क्या उन्होंने अपनी पेशेवर जिंदगी को निजी जिंदगी की अपेक्षा ज्यादा तरजीह देते हुए अपनी शादी को टाला है तो कैरी ने कहा, “यह भावुक कर देने वाला है क्योंकि दो हफ्तों में इस टूर के दौरान हम एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं। आप जानती हैं कि सोचने व समझने के लिए कई चीजे हैं।”
कैरी ने कहा कि जेम्स शादी की तारीख के बारे में पूछते रहते और वह उन्हें निराश नहीं करना चाहती थीं, उन्हें इनकार करने पर सच में बहुत बुरा लगा था। अब वह सोचती हैं कि वह ऐसा कैसे कर सकती हैं।
कैरी के अनुसार, “मुझे खराब लगता है क्योंकि मैं जानती हूं कि मैंने शादी को टालकर जेम्स को निराश किया है, लेकिन फिलहाल मुझे इस टूर पर ध्यान केंद्रित करना है।”
dharmpath.com dharmpath