शादी पूर्व के माहौल का आनंद ले रहे नागा चैतन्य

चेन्नई, 24 मई (आईएएनएस)। अक्टूबर में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे अभिनेता नागा चैतन्य ने कहा है कि शादी से पहले पैदा हुए माहौल का वह पूरा आनंद ले रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि यह समय ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा।

चैतन्य ने हैदराबाद से आईएएनएस को फोन पर कहा, “जहां भी मैं जाता हूं, मुझसे मेरी शादी के बारे में पूछा जाता है। ईमानदारी से कहूं तो कोई दवाब नहीं है, क्योंकि सभी जानते हैं। मैं इस चरण को मानता हूं, जहां लोग लगातार मेरी शादी के बारे में जानना चाहते हैं। यह ज्यादा वक्त तक नहीं चलेगा। अगले वर्ष कोई भी यह सवाल नहीं करेगा।”

चैतन्य कल्याण कृष्ण द्वारा निर्देशित तेलुगू रोमांटिक-फिल्म ‘रारंडोई वेदुका चुनम’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

कल्याण इससे पहले तेलुगू फिल्म ‘सोग्गडे चिन्नी नयना’ में नागार्जुन के साथ काम कर चुके हैं।

इस फिल्म में राकुल प्रीत सिंह भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493