शादी से पहले बहुत कुछ करना है : माइली साइरस

लॉस एंजेलिस, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका एवं अभिनेत्री माइली साइरस का कहना है कि वह शादी करने के बारे में सोचने से पहले बहुत कुछ करना चाहती हैं।

माइली अपने मंगेतर लियाम हेम्सवर्थ के साथ बहुत खुश हैं। यह जोड़ा 2009 से एक-दूसरे से डेट कर रहा है लेकिन में कई बार इनके रिश्ते में दूरी आई लेकिन आखिरकार यह जोड़ा 2014 में फिर से एक हो गया।

वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके ने माइली के हवाले से बताया, “मैं शादी की कल्पना नहीं करती। मैं 24 साल की हूं। मुझे शादी करने से पहले बहुत कुछ करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493