‘शानदार’ के गाने को 20 लाख बार देखा गया

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘शानदार’ के गाने ‘गुलाबो’ को यूट्यूब पर जारी करने के 24 घंटो के भीतर 26 लाख बार देखा गया।

आलिया और शाहिद ने गुरुवार को इस गाने को स्वयं एक इवेंट के दौरान निर्देशक विकास बहल के साथ लांच किया और उसी दिन उसे जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब पेज पर जारी किया गया।

‘शानदार’ फिल्म में दो किरदारों आलिया (अलिया भट्ट) और जगजिंदर जोगिदर (शाहिद कपूर) की प्रेम कहानी है। फिल्म में आलिया के पिता बिपिन (पंकज कपूर) दोनों के रोमांस में ट्विस्ट लाते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि उनकी बेटी के लायक कोई भी अच्छा लड़का नहीं है।

इस फिल्म में जहां आलिया एक सपने देखने वाली लड़की है वहीं जगजिदर जोगिंदर का मानना है कि वह कुछ भी कर सकता है। फिल्म सिनेमाघरों में 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493