शानदार रही भारत में ‘सेटेलाइट शंकर’ की शूटिंग : सूरज पांचोली

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सूरज पांचोली ने अपनी नई फिल्म ‘सेटेलाइट शंकर’ की शूटिंग पूरी कर ली है। सूरज ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिए देश में कई जगहों पर जाना उनके लिए काफी सिखाने वाला साबित हुआ।

सूरज ने पिछले सप्ताह ही यात्रा गाने की शूटिंग पूरी की। इसकी कोरियोग्राफी अहमद खान ने की है।

अपनी शूटिंग के अनुभव को बताते हुए आईएएनएस को दिए बयान में सूरज ने कहा, “इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरा समय शानदार तरीके से बीता, क्योंकि मैंने कई राज्यों की यात्रा की। मैं असली और नई जगहों पर शूटिंग कर खुश हूं।”

सूरज ने कहा कि इस दौरान उन पर काफी दबाव भी था, क्योंकि उन्होंने सेना के जवानों के साथ शूटिंग भी की जो एक सपने जैसा था।

उन्होंने कहा, “देश के अलग-अलग राज्यों के सैन्य शिविरों में शूटिंग का सिखाने वाला अनुभव दूसरे ही स्तर का था।”

इरफान कमाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देश के विभिन्न स्थानों पर केवल 50 दिनों में शूट किया गया है। यह फिल्म पांच जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493