शान ने बेटे के साथ गाया गाना

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। गायक शान ने अपने 13 वर्षीय बेटे शुभ के साथ ‘हुकुस बुकुस’ गाना गाया है।

उन्होंने यह गाना सभी पिताओं को समर्पित किया है।

‘हुकुस बुकुस’ एक कश्मीरी ट्यून को दोबारा से तैयार करके बनाया गया है। इसे ‘सारेगामा’ की फिल्म निर्माण शाखा ‘यूडली फिल्म्स’ के बैनर तले बन रही ‘हामिद’ में लिया गया है।

शान ने आईएएनएस को एक बयान में बताया, “इस गाने को लिखने का अनुभव शानदार रहा। यह गीत बताता है कि हम सब समान हैं क्योंकि एक सर्वोच्च शक्ति ने हम सबको बनाया है। मैं मूल गीत को जितना संभव हो सके वास्तविक रखना चाहता था, और मैं इसमें जो कुछ भी जोड़ा है उससे इसकी वास्तविक ट्यून को और आकर्षक बना दिया है।”

उन्होंने कहा, “इस गाने में मेरे साथ मेरे बेटे ने गाया है, और उसके साथ काम करने से गाना और विशेष हो गया है।”

शान कश्मीर में शूट किए गए इस गाने के वीडियो में भी दिखेंगे।

सारेगामा इंडिया के प्रबंध निदेशक विक्रम मेहरा ने कहा, “सारेगामा में हम एक विशेष गाने से फादर्स डे (रविवार) की मूल आत्मा को मनाने के लिए उत्साहित हैं इसे जीने के लिए शान और उनके बेटे शुभ से बेहतर और कौन हो सकता है। ‘हुकुस बुकुस’ एक प्यारा गाना है और शान ने उसमें अपना अंदाज पिरोया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493