नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेजगत के पाश्र्वगायक शान ने अनुराग बासु के शो ‘स्टोरीज बाय रबींद्रनाथ टैगोर’ के लिए अपनी आवाज दी है।
यह शो रबींद्रनाथ टैगोर की लघु कहानियों पर आधारित है।
शान ने शो की कहानी ‘द ब्रोकन नेस्ट’ के लिए दो गाने गाए हैं जिनके शीर्षक ‘दो नैन कंवल’ और ‘कोरा ये मन’ हैं। इसमें अभिनेत्री अमृता पुरी ने अभिनय किया है।
शान ने एक बयान में कहा, “जब मैं इस गानों का मतलब जाना, तब मुझे प्रेम और समर्पण की पवित्रता समझ में आई। गीत के बोलों के सौंदर्य को गाने हुए बरकरार रखना बड़ी चुनौती थी। यह एक बढ़िया अनुभव था। मुझे आशा है कि दर्शकों को कहानी और गाना बेहद पसंद आएगा।”
शो का यह एपीसोड तीन अगस्त को एपिक चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath