शारजाह, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। शारजाह में एक 36 वर्षीय भारतीय महिला का शव उसके घर के एक कमरे में दफन पाया गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
द खालीज टाइम्स की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसियों द्वारा भारतीय परिवार के घर से गंदी बदबू आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। परिवार में दंपति और उनके दो बच्चे रहते थे।
फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ पुलिस ने सूंघने वाले कुत्तों की मदद से शव को बाहर निकाला। शुरुआती फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या एक महीने पहले हुई थी लेकिन उसे सही तरीके से नहीं दफनाया गया था।
सीआईडी के एक अधिकारी के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ कि पारिवारिक विवाद को लेकर महिला के पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने महिला को दफनाया और घर को बाहर से ताला लगाकर दरवाजे पर ‘मकान किराए के लिए खाली’ होने का बोर्ड लगा दिया।
अपराध को अंजाम देने के बाद पति तुरंत ही अपने बच्चों के साथ केरल निकल गया।
dharmpath.com dharmpath