शारजाह : भारतीय शख्स की डूबने से मौत

शारजाह, 11 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में एक समुद्र तट पर 24 वर्षीय एक भारतीय शख्स की समुद्र में डूबने से मौत हो गई।

शारजाह, 11 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में एक समुद्र तट पर 24 वर्षीय एक भारतीय शख्स की समुद्र में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

गल्फ न्यूज ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को अल लय्येह के समुद्र तट पर हुई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया और उसे शहर के कुवैती हॉस्पिटल ले जाया गया।

घटना की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस ने लोगों से उन क्षेत्रों में तैराकी से बचने की अपील की जहां चेतावनी संकेत लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493