‘शारापोवा को सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आने में लगेगा 6 महीना’

मास्को, 21 मार्च (आईएएनएस)। डोपिंग के कारण निलंबन झेल रहीं रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा के बारे में रूसी टेनिस महासंघ (आरटीएफ) के अध्यक्ष शामिल तारपिश्चेव ने कहा है कि उन्हें अपनी पुरानी फॉर्म में आने में छह महीने का समय लगेगा।

शारापोवा का प्रतिबंध अगले महीने समाप्त हो रहा है।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, शारापोवा 26 अप्रैल से स्टटगर्ट ओपन से कोर्ट पर वापसी कर रही हैं।

तारपिश्चेव ने सोमवार को एजेंसी को दिए गए साक्षात्कार में कहा है, “शारापोवा इस समय अपनी तैयारी में लगी हुई हैं। हालांकि हमें उनसे आते ही जीत की उम्मीद नहीं करना चाहिए।”

पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त शारापोवा को इस टूर्नामेंट के अलावा मैड्रिड और रोम ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है।

तारपिश्चेव ने कहा, “शारापोवा को वापसी करने में कम से कम आधा साल लगेगा।”

शारापोवा को पिछले साल 26 जनवरी को आस्ट्रेलिया ओपन में डोपिंग के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।

पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा पर प्रतिबंधित दवा ‘मेल्डोनियम’ के इस्तेमाल को लेकर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन, खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने उन पर लगे प्रतिबंध की अवधि बाद में घटा कर 15 माह कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493