शारापोवा ने मीडिया को लगाई फटकार, फेसबुक पर दिया संदेश

न्यूयार्क, 12 मार्च (आईएएनएस)। रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी शारापोवा ने उनके डोपिंग टेस्ट में असफल होने की खबर से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और इस बारे में सही रिपोर्ट पेश करने में फेल हुई मीडिया की आलोचना की।

शारापोवा ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया था कि उन्हें विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने सूचित किया कि वह जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन में हुए ड्रग टेस्ट में असफल हुई हैं। इस खबर को सुनने के बाद खेल जगत हैरान है।

दिग्गद टेनिस खिलाड़ी ने फेसबुक पर अपने प्रशंसकों को एक पोस्ट के जरिए शनिवार को बताया कि वह बहुत आभारी हैं, जिसक प्रकार से उनके प्रशंसकों ने उन पर अपना भरोसा जताया और समर्थन दिया।

उन्होंने पोस्ट किया, “मुझे पता है कि कुछ, सारे नहीं, बल्कि मीडिया में कुछ लोग हैं, जो डोपिंग मामले से जुड़ी असल रिपोर्ट को पेश करने में नाकाम हुए हैं।”

शारापोवा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘मेल्ड्रोन’ के बारे में मुझे पांच बार चेतावनी दी गई थी, जो कि सच नहीं है और ऐसा कभी नहीं हुआ।”

टेनिस खिलाड़ी ने आगे लिखा, “मैं प्रतिबंध के बारे में नहीं जानती थी, इसे लेकर मैं कोई वजह नहीं दूंगी। मैंने 22 दिसम्बर, 2015 में मिले ई-मेल के बारे में आपको पहले ही बताया था। मुझे इस पर अधिक ध्यान देना चाहिए था।”

उल्लेखनीय है कि शारापोवा पिछले 10 वर्षो से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण ‘मेल्डोनियम’ दवा (जिसे ‘मिल्ड्रोनेट’ के नाम से भी जाना जाता है) का सेवन कर रही थीं, जिसे वाडा द्वारा एक जनवरी 2016 से निषिद्ध दवाओं की सूची में शामिल किया था।

शारापोवा का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में जानकारी दी है कि 28 वर्षीया खिलाड़ी पर 12 मार्च से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493