मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता शार्दूल पंडित जल्द ही आने वाली सोशियो-थ्रिलर टीवी शो ‘कुलदीपक’ में एक गुजराती चरित्र के रूप में नजर आएंगे।
इस शो में शार्दुल की जोड़ी कीर्ति नागपुरे के साथ बनाई गई है। शार्दूल ‘कितनी मोहब्बतें हैं 2’ और ‘मे आई कम इन मैडम?’ में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
शार्दूल ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि गुजरात से मेरा कोई संबंध है, क्योंकि मुझे हमेशा गुजरात से जुड़ी भूमिकाएं ही मिलती हैं। यह शो मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि मुझे यह भूमिका उस दिन मिली जिस दिन मेरी मां का जन्मदिन था।”
उन्होंने आगे कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मेरी पहली सकारात्मक भूमिका है। साथ ही इस शो में एक मां-बेटे के रिश्ते को भी तरजीह दी गई है। मैं पर्दे पर एक युवा पिता की भूमिका में दिखुंगा, जो अपनी छोटी बच्ची को पकड़ने में घबराता है। मैं इस भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि मेरी सह-अभिनेत्री बहुत मददगार हैं।”
‘कुलदीपक’ का प्रसारण एंडटीवी पर 27 मार्च से शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath