लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन का कहना है कि मेक्सिको के लोग अद्भुत हैं लेकिन वहां का भोजन अच्छा नहीं है।
थेरॉन ने हाल ही मेक्सिको में ‘ग्रिंगो’ की शूटिग की।
उन्होंने कहा, “फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिग मेक्सिको में हुई। यह स्थान शूटिंग के लिहाज से शानदार रहा। यहां के लोग अद्भुत हैं लेकिन खाना बेहूदा है।”
‘ग्रिंगो’ की कहानी कुशल व्यापारिक हेरोल्ड (डेविड ओयलोवो) के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म में अमांडा सेफ्रीड और जोएल एडगेर्टों जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसमें थेरॉन एक चतुर व्यापारिक महिला एलेन मार्किं सन की भूमिका में दिखाई देंगी।
फिल्म भारत में पीवीआर पिक्चर्स द्वारा शुक्रवार को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath