‘शार्ली हेब्दो’ के दिवंगत संपादक की किताब छपने को तैयार

पेरिस, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस की व्यंग्यात्मक पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ के दिवंगत संपादक स्टीफेन चार्बोनर की लिखी किताब प्रकाशित होने के लिए तैयार है। जनवरी में एक आतंकवादी हमले में स्टीफेन की जान चली गई थी।

चार्ब के नाम से मशहूर चार्नोबर को सात जनवरी को दो हमलावरों-शेरिफ व सईद काउची ने ‘शार्ली हेब्दो’ के कार्यालय पर हमले के दौरान मार डाला था। इस हमले में 12 लोग मारे गए थे।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाशकों ने कहा है कि ‘एन ऑपेन लेटर टू द फ्राउडस्टर्स ऑफ इस्लामोफोबिया हू प्ले इन टू रेसिस्ट्स हैंड्स’ नामक किताब का लेखन चार्ब ने अपनी मौत के दो दिन पहले ही समाप्त किया था।

यह किताब ‘शार्ली हेब्दो’ के संपादकीय रुख का बचाव तथा पत्रिका के विरोधियों पर हमला है।

चार्ब ने लिखा, “मेरा सुझाव है कि आप इस्लाम के कुछ पहलुओं को छोड़कर सारी चीजों पर उपहास कर सकते हैं, क्योंकि मुसलमान बाकी आबादी के मुकाबले अधिक घमंडी हैं, यह भेदभाव नहीं, तो और क्या है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493